Breaking

30 September 2022

यूक्रेन का 18% हिस्सा रूस में शामिल:पुतिन ने करार पर दस्तखत किए

 


यूक्रेन के 4 राज्यों को रूस ने शुक्रवार को अपने इलाके में शामिल कर लिया। ये इलाके हैं- डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया। क्रेमलिन में एक खास समारोह में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन चारों राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए।

करार पर सिग्नेचर के पहले के पुतिन ने भाषण दिया। कहा- यह रूस के करोड़ों लोगों का सपना था। यह इन चार हिस्सों में रहने वाले लोगों की भी इच्छा और हक था। रूस ने इन इलाकों में जनमत संग्रह यानी रेफरेंडम कराने के बाद इन्हें अपनी सीमा में शामिल किया है।

रुस में स्पेशल डे जैसा सेलिब्रेशन
यूक्रेन के चार हिस्सों को अपनी सीमा में मिलाकर रूस यह दिखाना चाहता है कि अब इन पर हमला रूस पर ही हमला माना जाएगा। इस मौके को रूस किसी स्पेशल डे की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है। पुतिन की स्पीच सुनने के लिए मॉस्को के रेड स्क्वायर में होर्डिंग और एक बड़ी वीडियो स्क्रीन लगाई गई थी। इस दौरान कई सड़कें बंद रहीं। एग्रीमेंट साइन होने के बाद एक खास शो भी दिखाया गया।

कब्जे की वजह

  • यूक्रेन के इतने लंबे समय तक जंग में टिके रहने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और पश्चिमी देशों का हथियार और आर्थिक समर्थन है। रूस यूक्रेन को मिलने वाले पश्चिमी देशों के समर्थन का शुरू से विरोध करता रहा है।
  • अब यूक्रेन के 4 हिस्सों को खुद में मिलाकर रूस पश्चिमी देशों को ये संदेश देना चाहता है कि उसे रोकना मुश्किल है। ऐसा करके रूस ये दावा कर पाएगा कि यूक्रेन उसके क्षेत्र पर हमला कर रहा है और पश्चिमी देशों को भी निशाने पर लिया जा सकता है। 2014 में रूस ने इसी तरह क्रीमिया पर कब्जा जमाया था, जिसका पश्चिमी देशों ने विरोध किया था। इसके बाद भी क्रीमिया पर रूस का ही कब्जा है।

No comments:

Post a Comment

Pages