Breaking

05 October 2022

माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा नया घर:48 करोड़ रुपए का है ये सी-फेसिंग फ्लैट; 5,384 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है

 


बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने ने हाल ही में मुंबई के वर्ली इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा है। उनके इस फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी का ये फ्लैट 53वीं फ्लोर पर स्थित है, जिसे उन्होंने 90 हजार प्रति रुपए स्क्वायर के हिसाब से खरीदा है। ऐसे में इसे अब तक की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। उनके इस घर से समंदर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है।

इसी सोसाइटी में रेंट पर रहती हैं माधुरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी का ये घर 5,384 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें 7 कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। कहा जा रहा है उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर को ही कराया है। उन्होंने इस फ्लैट के लिए 1.07 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है।

माधुरी कुछ महीनों पहले इसी सोसाइटी में रेंट पर शिफ्ट हुई थीं, जिसका किराया वो 12 लाख रुपए प्रति महीने दे रही हैं।

1999 में हुई थी माधुरी की शादी

माधुरी ने 7 अक्टूबर 1999 को डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। दोनों के दो बेटे अरिन और रायन हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। माधुरी शादी के कुछ सालों बाद तक अमेरिका में ही रहीं उसके बाद अपने पति और बच्चों के संग मुंबई में शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय तक ब्रेक लिया था। इसके बाद 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से उन्होंने वापसी की थी। माधुरी फिल्मों के अलावा कई डांस रियलिटी शोज भी जज कर चुकी हैं।

'द फेम गेम' से किया है OTT डेब्यू

माधुरी ने 1984 में फिल्म 'अबोध' में काम कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असली सफलता 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से मिली, जिसमें एक्टर अनिल कपूर लीड रोल में थे। बाद में वो 'दिल तो पागल है', 'देवदास', 'कोयला', 'अंजाम', 'हम आपके हैं कौन', 'साजन', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'दिल तेरा आशिक' और कई अन्य फिल्मों में दिखाई दीं। उन्होंने हाल ही में वेब-सीरीज 'द फेम गेम' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages