Breaking

04 January 2023

हाथियों ने किया बुजुर्ग दंपती पर हमला

डिंडौरी। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम तांतर में हाथियों की आमद हो चुकी है। आज की रात हाथियों ने एक बुजुर्ग दंपती को घायल कर दिया गया है। स्थानीय अस्पताल से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से छह हाथियों का झुंड जिले के जनपद बजाग अंतर्गत ग्राम तांतर में प्रवेश कर गया। खेत से कोदो कुटकी गहाई कर घर लौट रही तीन महिलाओं पर हाथी ने हमला किया, जिनमें से नरवरिया बाई पति मनीराम उम्र 60 वर्ष को काफी चोटें आई हैं। भागने के चक्कर में उसका पति मनीराम उम्र 62 वर्ष गिरकर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए, चांडा के अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो हाथियों ने तीन किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तीन से चार बार छत्तीसगढ़ की ओर से हाथियों का झुंड डिंडोरी की तरफ आ गए हैं6

No comments:

Post a Comment

Pages