Breaking

16 March 2023

आनंद राय से बोली रंजना बघेल, आपको घर आकर जूते मारूंगी


इंदौर: मध्य प्रदेश में पेशे से डॉक्टर और व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने सियासी गर्माहट ला दी है। यह पोस्ट बीजेपी नेत्री और पूर्व मंत्री रंजना बघेल पर की गई है। पहले तो बघेल ने एक वीडियो जारी कर जूते मारने की धमकी दी और उसके बाद रात को उनके इंदौर स्थित घर पर जा धमकी। पूर्व मंत्री रंजना बघेल का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी स
माज को तोड़ने और बर्बाद करने का काम किया है। साथ ही बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आनंद राय अपने सोशल मीडिया से पूर्व में की गई पोस्ट हटा लें नहीं तो वे जूते मारेंगी और FIR दर्ज कराएंगी।

वे रात में ही डॉ आनंद राय के घर पहुंची पूर्व मंत्री

घर जाकर जूते मारने की चेतावनी के बाद पूर्व मंत्री रंजना बघेल बुधवार रात में ही इंदौर स्थित उनके घर पर पहुंच गई। यहां आनंद राय की पत्नी ने कहा कि वह घर पर नहीं हैं। आप बाद में आइए। इस पर रंजना बघेल ने कहा कि आप गेट खोलिए मुझे नम्रता से बात करनी है। मैंने अभी आपके पति आनंद राय को पीछे की ओर भागते हुए देखा है। उनसे कहिए कि फर्जी खबरें न चलाएं। आप उन्हें अच्छे से समझा दें। आनंद राय का घर 85 सम्पत हिल्स कनाडिया रोड पर है।


जानिए क्या है पूरा मामला


आनंद राय ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- अगले चुनाव में कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी। रंजना बघेल जयस संगठन का साथ देंगी। मनावर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। सोफे पर बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल बैठे हैं। इन्हें पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट मिला था। वे भाजपा नेता सांसद छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे।

दो साल पुराना है वीडियाे : बघेल

यह पोस्ट सामने आने पर पूर्व विधायक रंजना बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पूर्व विधायक बघेल ने कहा कि आनंद राय अपना भ्रामक पोस्ट हटाएं। यह वीडियो 2 साल पुराना है। जब यहां जनपद भवन व पुल का लोकार्पण हुआ था, उस समय का वीडियाे है। ऐसा नहीं करते हैं तो मैं उन पर FIR कराऊंगी, घर जाकर जूता मारूंगी।


मैं 30 साल से पार्टी की सिपाही हूं


रंजना बघेल ने वीडियो में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए मुझे 30 साल हो गए हैं। मुझे झूठ बोलना व भ्रामक प्रचार करना नहीं आता है। मैंने भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. आनंद राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ हिरालाल अलावा को समाज के नाम पर टिकट दिलाया था। समाज के नाम पर लगे रहो, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर मेरे पास आज भी प्रमाणित प्रमाण है।

चुनाव से पहले लोगों को बरगला रहे हैं आनंद राय

रंजना बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के 8 महीने बाकी हैं, आज गलत व भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। 2013 से 15 तक आपने आदिवासी युवाओं में भ्रामक प्रचार करके उनकी लाइफ खराब की है। आपने आदिवासी समाज की संस्कृति को तोड़ने का काम किया है। रंजना बघेल ने कहा आप इस भ्रामक प्रचार को रोकिए मैं एक आदिवासी महिला नेता हूं, आपने अपने फेसबुक अकाउंट से जो टिप्पणी कि है उसे डिलीट करें, वरना में FIR करुंगी या घर पर आकर आपको जूता मारूंगी, जो भी होगा देखा जाएगा।

मैं कोर्ट में जवाब दूंगा : आनंद राय

वीडियो वायरल को लेकर मनावर नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे ने कहा कि आनंद राय झूठा प्रचार कर रहे हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के पुराने सच्चे कार्यकर्ता हैं। रही बात विधायक डॉ हिरालाल अलावा की तो वे अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। आनंद राय ने कहा कि जो वीडियो में दिख रहा है, वह मैंने लिखा है। मेरे खिलाफ कार्रवाई करें तो मैं कोर्ट में जवाब दूंगा। यह वीडियो देखकर सब समझ गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages