Breaking

31 May 2023

नेपाल के प्रधानमंत्री  पुष्प कमल दहल प्रचंड 2 जून को बाबा महाकाल के दरबार मे दर्शन करने आएंगे


 उज्जैन। नेपाल के प्रधानमंत्री  पुष्प कमल दहल प्रचंड के प्रस्तावित आगामी 2 जून को उज्जैन भ्रमण को लेकर  संभागायुक्त  संदीप यादव, आईजी  संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं  महाकाल लोक का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। 

नेपाल के प्रधानमंत्री का महाकाल लोक के नन्दी गेट पर प्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल के द्वारा स्वागत किया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल अवलोकन कर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

 प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित महाकाल लोक रूट एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इस सम्बन्ध में भी सम्बन्धितों को दिशा-निर्देश दिये।  


No comments:

Post a Comment

Pages