Breaking

26 June 2023

देशभर के 34 राज्यों के बूथों के तीन हजार चयनित कार्यकर्ताओं सहित देश के 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे

 संभावित भारी वर्षा को देखते हुए शहडोल का पीएम मोदी का कार्यक्रम स्‍थगित- सीएम चौहान


भोपाल।।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 27 जून को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लालपुर और पकरिया के दौरे को फिलहाल स्थगित किया है। लालपुर में लाखों नागरिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने पर उन्हें वर्षा के कारण होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम स्थगित हुआ है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि भारी वर्षा के कारण नागरिकों को परेशानी ना हो ,शीघ्र ही उनके आगमन की नई तिथि तय होगी। लालपुर में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भी बनी रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। भोपाल के 27 जून के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
इससे पहले भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो नहीं होने की भाजपा ने पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल प्रवास के दौरान 27 जून को विकास की नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर ट्रेनें शामिल हैं। इसमें मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दी।
प्रधानमंत्री का भोपाल कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे
- 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे
- 10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे
- 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
- 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे
- 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे
- 12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
अमेरिका यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का देश में यह पहला दौरा है। वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में देशभर के 34 राज्यों के बूथों के तीन हजार चयनित कार्यकर्ताओं सहित देश के 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान में योगदान दिया है। कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर सीधा प्रसारण होगा।

प्रधानमंत्री आज करेंगे बूथ कार्यकर्ताओं से डिजिटली संवादः विष्णुदत्त शर्मा

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन गौरव और सौभाग्य का दिन है। क्योंकि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 27 जून को मध्यप्रदेश की धरती पर आ रहे हैं। संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ को प्रधानमंत्री जी मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर के 543 लोकसभाओं से 10 लाख एवं मध्यप्रदेश के 64100 बूथों के करोड़ों कार्यकर्ताओं को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डिजिटली मार्गदर्शन देंगे। देश के विभिन्न प्रदेशों की विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार चयनित कार्यकर्ता जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वे भोपाल पहुंचे है, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। यह देश के राजनैतिक इतिहास में किसी दल का इस तरह का पहला कार्यक्रम हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। 

विकास कार्यों के सहारे 2023 में मप्र भाजपा बनाएगी जीत का इतिहास

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत और सत्कार के लिए कार्यकर्ता व जनता उत्साहित हैं। कार्यकर्ता चाहते थे कि रोड शो के माध्यम से ’’मध्यप्रदेश के मन में मोदी’’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया जाए लेकिन मौसम की प्रतिकूलता के कारण और मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिन में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्होंने संगठन को एक नए स्वरूप में मजबूती देने का काम किया है, हमारा नेतृत्व इतना सशक्त और ताकतवर है कि आज हमारे नेतृत्व के साथ दुनिया का और देश का विश्वास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास का मॉडल बना है। गरीब कल्याण की योजनाओं और संगठन की मजबूती के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संकल्प के आधार पर 2023 में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में जीत का इतिहास बनाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages