Breaking

17 June 2023

500 रुपये में सिलेंडर का कांग्रेस का दावा झूठा-हुपेंडी


 रायपुर। चुनावी साल और मुद्दे कई, बीजेपी तो कभी कांग्रेस को घेरती आम आदमी पार्टी नज़र आ रही है। अब छत्तीसगढ़ में महंगे गैस सिलेंडर को लेकर कांग्रेस पर हमला। AAP प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे महंगा मिल रहा गैस सिलेंडर, कांग्रेस 500 रुपए में सिलेंडर देने का कर रही झूठा वादा। 

 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कांग्रेस के 500 रूपए में सिलेंडर देने के वादे को लेकर हमला बोला है। हुपेंडी ने कहा, जिन-जिन राज्यों में चुनाव है, वहां कांग्रेस 500 रूपए में सिलेंडर देने का वादा कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में देश में सबसे महंगे दामों में सिलेंडर मिल रहा है। जबकि यहां कांग्रेस की सरकार है। ये चुनावी साल है इसलिए कांग्रेस हो या चाहे बीजेपी, दोनों ही पार्टियां जनता को ठगने के लिए पूरी ताकत से जुट गई हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता को कांग्रेस के इन फर्जी वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 

हुपेंडी ने कहा, भूपेश बघेल की कांग्रेस पार्टी राजस्थान में 500 रूपए में सिलेंडर की घोषणा कर चुकी है। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी ने मंच से 500 रूपए में सिलेंडर देने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन बीते दिन 500 में सिलेंडर देने की घोषणा करके गईं, लेकिन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री साढ़े चार सालों में न तो जनता को कोई राहत दी और न ही इस पर कोई बयान दिया। जनता साढ़े चार सालों से परेशान हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 1191 रूपए में सिलेंडर मिल रहा है। जो देश में सबसे महंगे सिलेंडर बेचने वाले राज्यों में टॉप नंबर है। भूपेश सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। 


No comments:

Post a Comment

Pages