Breaking

15 June 2023

चक्रवात बिपरजॉय का लैंडफाल, भारी बारिश


नई दिल्ली।  चक्रवात बिपरजॉय ​​​​​​गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ से टकराना शुरू हो गया है। चक्रवात के कारण हवाएं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। तेज हवाओं के कारण सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं।


IMD का कहना है कि लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। चक्रवात से होने वाले खतरे को देखते हुए अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है।

कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के इंस्पेक्टर जनरल एके हरबोला ने बताया- हमने गुजरात में 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। NDRF की 27 टीमें भी तैनात हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के अलावा 10 अन्य राज्यों में इस तूफान का असर देखा जा रहा है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय शामिल हैं। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय माहापात्रा ने बताया कि गुजरात के तट पर लैंडफॉल शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages