Breaking

14 June 2023

मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि में किया हंगामा


 इंदौर।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संभाग भर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीएवीवी के आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे और मौजूदा अधिकारियों को 23 सूत्री मांग पत्र सौंपा।


 ए प्लस ग्रेड प्राप्त इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं को समाप्त करने के उद्देश्य से एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता डीएवीवी आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे। छात्र संगठन के आने की जानकारी डीएवीवी प्रबंधन और पुलिस को पहले से थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने ख़ास इंतजाम परिसर में लगाया था। तकरीबन 5 स्थानों का बल प्रदर्शन के पूरे समय पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहा और 3 घंटे से अधिक चले इस प्रदर्शन में किसी तरह की कोई अपनी स्थिति ना बनी। हंगामे और नारेबाजी के बाद छात्र संगठन के नेताओं ने मांग पत्र प्रभारी कुलपति डॉक्टर सुमंत कटियाल रजिस्टार और अन्य अधिकारियों को सोंपते हुए मामले में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही।


No comments:

Post a Comment

Pages