Breaking

09 June 2023

राज्यपाल ने किया काटजू अस्पताल का निरीक्षण


 भोपाल - राजधानी की काटजू  अस्पताल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। अस्पताल में सोनोग्राफी और एंडोस्कोपी यूनिट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने हितग्राहियों के साथ चर्चा की। अस्पताल में भर्ती महिलाओं के साथ भी संवाद किया। राज्यपाल ने मरीजों से बातचीत करते हुए अस्पताल प्रबंधन के कामकाज और इलाज को लेकर भी चर्चा की।

 राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि एक जमाना था कि सोनोग्राफी के जरिए लोग पता करते थे कि बेटा है या बेटी और बेटी होने पर कोख में ही मार डाल दिया जाता था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महत्त्व को बचाने के लिए कई योजना बनाई लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना की सौगात दी जा रही है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य
सरकार ने काफी प्रयास किए हैं। बेटियों की शिक्षा और उनकी शादी तक की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। राज्यपाल ने अस्पताल पर धन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के डॉक्टर और स्टाफ को देखकर लगता है कि मरीजों के सेवा का भाव उनके मन में है। यही कारण है कि काटजू अस्पताल में बेहतर प्रबंधन किया गया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages