Breaking

12 June 2023

हड़ताल पर बैठे चयनित शिक्षकों की हालत बिगड़ी


 भोपाल - राजधानी के लोक शिक्षण संचनालय के मुख्यालय के बाहर पिछले 1 महीने से अधिक समय हो चुका है। प्राथमिक शिक्षा भर्ती 2020 को लेकर अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पिछले दिनों भूख हड़ताल की वजह से कई अभ्यर्थियों तबीयत बिगड़ गई लेकिन इसके बाद भी अब तक जंग जारी है। सरकार से मांग की गई है कि 51 हजार पदों पर भर्ती की जाए। साथ ही बैकलॉग के पदों को भी भरा जाए।

 वही भिंड में दिव्यांग पदों पर भर्ती में फर्जीवाड़े को लेकर जांच कराने की मांग की गई है। भूख हड़ताल में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा भर्ती की दूसरी काउंसलिंग में 51000 पदों में भर्ती की जाए। साथ ही वेटिंग लिस्ट जारी की जाए। अभी सरकार ने भले ही प्राथमिक शिक्षा भर्ती में पद दिए हैं लेकिन काफी कम है। जिसकी वजह से चयनित शिक्षकों को पोस्टिंग नहीं मिल पा रही है। कई बार अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा की गई लेकिन अधिकारी बातचीत के बजाय पुलिस को बुलाते हैं। सरकार भले ही 1 लाख पदों पर भर्ती करने का दावा कर रही है लेकिन 51 हजार पद स्कूल शिक्षा विभाग में पद खाली है। जनजाति विभाग के अंतर्गत आने वाली स्कूलों में भी भर्ती की प्रक्रिया धीमी चल रही है। जिससे चयनित शिक्षक को बंद होने के कगार पर आ चुके हैं। स्थिति यह है कि एक भर्ती परीक्षा पूरी नहीं हो पाती है। विभाग दूसरी भर्ती परीक्षा को शुरू करता है। जिससे पहली परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग नहीं मिलती है। वहीं दूसरी भर्ती में भी अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages