Breaking

11 June 2023

बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं सेवा और दान करेंगे


 भोपाल। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अमृत काल अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया भोपाल में 8 जून से 11 जून तक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। आयोजन के समापन सत्र में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार पहुंचे। इस अभ्यास वर्ग में देश भर से  सभी प्रदेश से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे।

 इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने 6 संकल्प दिलाया हैं। उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 21 जून को सार्वजनिक तौर बनायेंगा देशभर में योग दिवस जिसमे 2500 इकाइयां शामिल होंगी। 29 जून को ईदुल जुहा (बकरीद) पर गाय की कुर्बानी नहीं सेवा और दान करेंगे। संकल्प नारी के सम्मान में 30 अगस्त को रक्षाबंधन को धूमधाम से बनाएंगे। प्रमुख केंद्रो पर 100 से अधिक स्थान पर देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार बनाएंगे। 20 अगस्त से 30 सितंबर तक जनजागरण जनसंपर्क आभियान करेंगे। हिंदू –मुस्लिम को भड़काने वाली ताकतों से बचने के लिए अभियान चलाएंगे 15 लाख से अधिक लोगों से संपर्क करेंगे 3 हज़ार मीटिंग करेंगे।


जुमे की नमाज के बाद लहराएंगे तिरंगा

इंद्रेश कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान को तालीम युक्त बनाने के लिए देश के अंदर काम करेंगे पत्रक बाटे जायेंगे। 370 को हटाने के लिए 8 लाख 70 हज़ार हस्ताक्षर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को गौ हत्या रोकने के लिया 10 लाख से अधिक हस्ताक्षर कर तत्कालीन प्रेसिडेंट प्रणव मुखर्जी को दिए थे। 15 अगस्त से हर शुक्रवार को जहां दोपहर की नमाज होगी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एक घंटा मैदान में आकर तिरंगा लहराएंगे और एक्सरसाइज कर अंत में राष्ट्रगान करेंगे।

दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने का काम करेंगे

 उन्होंने कहा कि, रूट्स सभी की एक है इसलिए कोई भी जाति और मजहब हो हिंसा नहीं होगी। वी हैव ए कॉमन रूट,वी हैव ए कॉमन डीएनए पर चर्चा हुई है। नेटिव आइडेंटिटी हम सब हिंदुस्तान के है सबका फेस आइडेंटिटी है।सब सामान है.भारतीय,हिंदू,हिंदुस्तानी,इंडियन इसको एक समझना चाहिए। इन सभी विषयों पर चर्चा हुई है। 


लव जिहाद पर बोले...

लव जिहाद पर चर्चा हुई है। प्रेम एक बड़ी सुपर सोच है 40प्रश्न खड़े होते हैं।  लड़का लड़की रात 2 बजे रात तक बात करके कहते हैं एक दूसरे के बिन जी नही सकेंगे, एकदम से हत्या कर दी जाती है। प्यार है या वासना धोखे में रखकर प्रेम करना प्रेम है या वासना, प्रेम और प्यार को धूमिल किया जा रहा है0प्रेम के नाम पर हत्या और धर्मांतरण किया जाते इसे लोगों ने लव जिहाद किया है। 



तीन तलाक पर बोले

तीन तलाक देना कुरान ने इजाजत नहीं देता है । सुप्रीम कोर्ट में केस हार गया मुस्लिम समाज। कुरान शरीफ में हलाला शब्द नही है।नारी का शोषण गलत परंपरा है इस पर चर्चा हुई। 


No comments:

Post a Comment

Pages