Breaking

15 June 2023

मोदी के दौरे के भव्य बनाने में जुटी भाजपा


 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मध्य प्रदेश आने का क्रम बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे पहले धार जाएंगे। जहां जनजातीय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से भोपाल पहुंचेंगे और जबलपुर से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों को भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर शामिल हुईं। बैठक के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरे को ऐतिहासिक होगा। उनका भव्य रोड शो होगा। वे भोपाल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
 

No comments:

Post a Comment

Pages