Breaking

06 June 2023

महापौर ने काल कर महिलाओं से पूछी परेशानी


 भोपाल - स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से मंगलवार को महापौर मालती राय ने टेलीफोन पर आम लोगों से उनकी दर्ज कराई गई शिकायतों के निराकरण के लेकर बात की। महापौर ने लोगों से इस तरह के सवाल पूछे और उनके जवाब भी लिए। महापौर ने महापौर महिला हेल्पलाइन की भी समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने खुद महिलाओं को कॉल किए और समस्याओं के बारे में पूछा। महापौर राय ने साफ़-सफ़ाई,स्टेट लाइट की शिकायत को लेकर एक शिकायतकर्ता से बात की। उन्होंने शिकायत और उसके ठीक होने के बारे में पूछा। महापौर ने उनसे शिकायत कितनी देर में ठीक हुई इसकी जानकारी भी ली।महापौर मालती राय ने कहा की मई माह में 3700 समस्या आई है,3200 समस्या का निराकरण हुआ है। बता दे की क़रीब 15 दिन बाद महापौर महिला हेल्पलाइन में सबसे ज़्यादा समस्या साफ़ सफ़ाई ,कचरा गाढ़ी नहीं आना ,सीवेज आदि की सामने आई है।समस्या का निराकरण नहीं होने के वजह से महापौर ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण माँगा है।

No comments:

Post a Comment

Pages