Breaking

29 June 2023

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली एक घायल एक की मौत


 भिंड। भिंड के लहार इलाके में सड़क निर्माण के विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों के बीच हुई फायरिंग के चलते दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसमें एक की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य शासन किया गया है।

 जानकारी के अनुसार लार थाना इलाके के धोनपुरा गांव में रहने वाले पान सिंह राजपूत और वीरेंद्र परिहार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आज गांव में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था, सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिसमें पान सिंह अपनी बंदूक उठा लाए हो फायरिंग कर दी। जिससे वीरेंद्र परिहार को कंधे में गोली लग गई। गोली लगी देखकर वीरेंद्र परिहार आक्रोशित हो गया और पान सिंह से बंदूक छीन कर उसी को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही पान सिंह की मौत हो गई। 


No comments:

Post a Comment

Pages