Breaking

01 June 2023

सिंधिया कांग्रेस में वापस आते हैं तो मैं विरोध करूंगा


 अशोकनगर। अशोकनगर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ महीने ही बचे हैं। और राजनैतिक दलों ने चुनाव की रणनीति बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को अशोकनगर पहुंचे और यहां उन्होंने कांग्रेस के बीएलओ सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं इस दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हुए और कई मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणी की। 

पूर्व सीएम ने कहा कि पता नहीं क्यों ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए, हमें उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब यदि वे कांग्रेस में बापिस आते हैं तो मैं तो उनका विरोध जरूर करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि सिंधिया के साथ सिर्फ 22 विधायक भाजपा में गए थे जबकि कमलनाथ के साथ काफी अधिक विधायक थे इसलिए उन्हें सीएम चुना गया। और हमारी सरकार आते ही सिंधिया के सभी जमीनी मामले भी निपटाए गए। उन्होंने कहा कि जो विधायक बिके हैं उनकी जांच जरूर कराई जाएगी। वहीं पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए उन्हें सिर्फ घोषणावीर बताया। महाकाल लोग में प्रतिमाओं के टूटने के मामले में उन्होंने कहा की वहां निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है वहीं जब यह निर्माण कार्य चल रहा था उसी समय निर्माण कार्य की शिकायत हुई थी लेकिन आज भ्रष्टाचार का परिणाम सबके सामने है। वहीं उन्होंने अशोकनगर विधायक के बारे में कहा कि उनके पास सभी जाति प्रमाण पत्र हैं साथ ही उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी उनको टिकिट दे कर गलती की थी।


No comments:

Post a Comment

Pages