Breaking

01 June 2023

सरकार ने डिंडोरी कांग्रेस के निष्काषित जिला अध्यक्ष को दी पुलिस सुरक्षा


 भोपाल। डिंडोरी कांग्रेस के निष्काषित जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को कांग्रेस के लोगो से खतरा है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर उन्हें  पुलिस सुरक्षा दी गयी है। 

निष्काषित जिला अध्यक्ष शुक्ला के परिजनों ने पिछले दिनों गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भेट कर न्याय व सुरक्षा की मांग की थी। गृह मंत्री ने शुक्ला परिवार को तत्काल सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। उसके बाद वीरेंद्र बिहारी शुक्ला  को पुलिस सुरक्षा दी गयी है। शुक्ला ने भी डिंडोरी पुलिस अधीक्षक  को दिए आवेदन में जान का खतरा बताया था।

पुलिस सुरक्षा मिलने पर वीरेंद्र शुक्ला की पत्नी मनीषा शुक्ला ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया हैं। इस मुश्किल समय में परिवार को दिया गया संबल अमूल्य है।

No comments:

Post a Comment

Pages