हरदा। जिले में कर्ज में डूबे एक किसान की मौत हो गई। किसान ने 7 जून को सल्फास खा लिया था। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पुन: जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई।
मामला हरदा जिले के डगावा शंकर गांव का है। यहां के किसान राजेश पिता लक्ष्मीनारायण करोड़े (44) ने साहूकारों के तकादे से परेशान होकर 7 जून को सल्फास खा लिया था। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद किसान के बेटे वीरेंद्र करोड़े ने कहा कि मेरे पिता पर करीब 40 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने पिताजी ने उन्होंने पैतृक 10 एकड़ जमीन भी बेच दी थी। इसके बावजूद साहूकारों का हिसाब नहीं हो पाया था। वे रोजाना तकादा कर रहे थे। इससे ही परेशान होकर पिता ने यह कदम उठाया है।
No comments:
Post a Comment