Breaking

09 June 2023

गर्मी और उमस से जल्दी मिलेगी राहत


 भोपाल - गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। मानसून के अगले 48 घंटों में पूरे केरल के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की भी संभावना है। मानसून के जून के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के आसार है।

वैसे मप्र में मानसून के आने की संभावित तारीख 16 जून है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वह से आंशिक बादल बने हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। वातावरण में नमी रहने के कारण उमस भी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभहिमाचल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages