Breaking

04 July 2023

फिल्मों में काम करना चाहिए जीतू पटवारी को-भदौरिया


 जबलपुर।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का जबलपुर आगमन हुआ। जहां उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी राहुल गांधी समेत कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं इसलिए उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जीतू पटवारी ने पिछले दिनों बयान दिया है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। वैसे ही भाजपा के संपर्क में कई कांग्रेस के नेता और विधायक हैं। जब भाजपा को जरूरत होगी तब भाजपा पार्टी कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लेगी। वही अरविंद केजरीवाल के ग्वालियर दौरे को उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के समय हर प्रदेश में घूमते हैं पर सफलता उन्हें हासिल नहीं होती।  वही कांग्रेस पार्टी के नेता भी चुनाव आते ही मध्य प्रदेश के दौरे पर आते हैं पर इस बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा देश की जनता के साथ छलावा किया गया है। वहीं प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी की बात कमलनाथ के द्वारा की गई थी जबकि किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। 


No comments:

Post a Comment

Pages