Breaking

07 July 2023

सीधी कांड पर विवादित पोस्ट, नेहा सिंह के खिलाफ केस


 भोपाल। सीधी कांड पर सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर  के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। भोपाल के हबीबगंज थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे की ओर से शिकायत की गई थी। इसी के बाद हबीबगंज थाने में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की। हालांकि, नेहा सिंह ने इस मामले पर भी रिएक्ट किया और ट्वीट कर बीजेपी को घेरा है। BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने कहा  कि सीधी कांड को लेकर किए गए पोस्ट में आरोपी को RSS की गणवेश ड्रेस में दिखाया गया। इसी को लेकर पुलिस में मामला पहुंचा। जिसमें नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर हो गई..;धारा 153 (क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.. इस संबंध में नेहा सिंह राठौर ने रिएक्ट भी किया है। नेहा राठौर ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने आदिवासी मामले में ट्वीट किया तो मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। गजब है इनका आदिवासी प्रेम।


No comments:

Post a Comment

Pages