Breaking

01 July 2023


भोपाल -मध्य प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी है..बारिश से पहले भोपाल नगर निगम की उद्यान शाखा ने पुराने और क्षत्रिग्रस्त पेड़ों की छँटाई नहीं की है। तेज बारिश आँधी में यही पेड़ आम जनता की मुसीबत बन सकते है।


बारिश का सीज़न शुरू हो गया है अब तक निगम उद्यान शाखा द्वारा शहर  के पेड़ो की छटाई नहीं गई है। सड़कों के बीच झूल रहे पेड़ ओर इनकी टहनियाँ सड़क हादसे की वजह बन सकते हैं। लिंक रोड,चार इमली रोड,शाहपुरा रोड,कोलार ,चुनाभट्टी ,अवधपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियाँ सड़क के बीच झूल रही ,जिससे वाहन चालको को परेशानी हो रही है। पेड़ों और टहनियाँ की छंटाई नहीं होना अधिकारियों की लापरवाही भविष्य में दुर्घटना की बड़ी वजह बन सकती है। निगम अध्यक्ष दावा कर रहे की सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम पेड़ों की छँटाई की जा रही है,लेकिन राजधानी भोपाल की तस्वीर कुछ और ही हक़ीक़त बया कर रही है।

बीते दो वर्ष में पेड़ गिरने की वजह से तीन लोगो की मौत हो चुकी है। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके है। फिर भी नगर निगम के अधिकारीयो ने इससे सीख नहीं ली है और पेड़ो को अपने हाल पर छोड़ दिया है। निगम उद्यान शाखा द्वारा पेड़ो की छटाई नहीं करने से कई बार घटनाएँ हो चुकी है। अब भी निगम कि उद्यान शाखा बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।


No comments:

Post a Comment

Pages