Breaking

03 July 2023

गमलों की पुताई, निगम पर निशाना


 इंदौर।  इंदौर शहर  कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला और देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि इंदौर नगर पालिका निगम को द्वारा प्रतिदिन भ्रष्टाचार करने के नए कारनामे किए जा रहे है। 

इन दिनों नगर निगम  द्वारा लाखों रुपए का टेंडर पास किया गया, जिसमें शहर की पुलियाओ पर बने वर्टिकल गार्डन में प्लास्टिक के गमलों पर भरी बारिश मै ऑयल पेंट से पुताई करवाई जा रही हैं, नगर निगम का एक नया चमत्कार देखने में आता है कि, एक तो प्लास्टिक के गमलों पर ऑयल पेंट की पुताई और वह भी भारी बारिश में कराई जा रही हैं, जो प्लास्टिक के गमलों पर टिकता ही नहीं है, परंतु सिर्फ और सिर्फ नगर निगम को किसी भी प्रकार से  विभाग में बैठे अधिकारी द्वारा पैसा कमाने का नया जरिया है और यह भ्रष्टाचार करने के लिए किया जा रहा है, चिड़िया घर के सामने पुलिया, गणगौर घाट पुलिया, मालवा मिल की पुलिया, कृष्णपुरा सहित शहर की कई पुलिया पर लगे गमलों पर पुताई करवा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस के लोगों ने मामले में लोकायुक्त मे शिकायत करने की बात कही है।


No comments:

Post a Comment

Pages