Breaking

04 July 2023

मुआवजा में गड़बड़ी को लेकर किसान नाराज


 बुरहानपुर।  बुरहानपुर जिले के किसानों की फसलों के नुकसान(मुआवजे) राशि में गड़बड़ी के कारण किसान आक्रोशित हों उठे और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दे डाली। 

बुरहानपुर जिले के चार हजार से अधिक किसानो को सीएम द्वारा मिले मुआवजे पर सियासत शुरू हो गई है। काँग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने सीएम का आभार माना और हमला भी बोला। काँग्रेस नेता हेमंत पाटिल ने कहा 4 हजार किसानो को मुआवजा देकर एक हजार किसानो के साथ छलावा किया है। आकड़ों की जादूगरी आपके शासन मे हुई है। कई किसानों को केला फसल नुकसानी के क्षतिपूर्ति का सही तरीके से सर्वे नहीं हुआ और उन्हे उसका लाभ नहीं मिला है। काँग्रेस नेता ने सीएम से निवेदन कर कहा की किसानो के साथ आकड़ों की जादूगरी न करे। और किसानो को पूरा मुआवजा देने की कृपा करे। काँग्रेस नेता ने सोशल मीडिया के फेस्बूक पर विडियो जारी कर सीएम  पर हमला बोला, और किसानो को सही तरीके से केला फसल के हुये नुकसान का क्षतिपूर्ति का सहि तरह से आंकलन हो और उन्हे मुआवजा मिल सके। 


No comments:

Post a Comment

Pages