Breaking

06 July 2023

चार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति- भोपाल- इंदौर में दिग्विजय सिंह गुट का कब्जा


 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चार जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। भोपाल में मोनू सक्सेना को शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खंडवा ग्रामीण में अजय ओझा और खंडवा का शहर जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है। इंदौर का जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को बनाया गया है।

चार महासचिवों की नियुक्ति
इसके साथ ही चार महासचिवों की नियुक्तियां भी हुई हैं। भोपाल के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही, मनोज भारतकर अरविंद बागड़ी और विशाल अग्निहोत्री को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Pages